Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Uttar Dinajpur में घूसखोर Sub-Inspector गिरफ्तार, ₹10 हज़ार लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

kolkata : पश्चिम बंगाल के Uttar Dinajpur जिले के Goalpokhar थाने के एक Sub-Inspector को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए Anti Corruption Bureau (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के पिता के जमीन से जुड़े एक मामले की जांच उक्त पुलिस अधिकारी कर रहे थे। आरोप है कि जांच को सही तरीके से करने और मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए Sub-Inspector पद के उस अधिकारी ने 10 हजार रुपये की मांग की। यह भी आरोप है कि पैसे नहीं देने पर जांच ठीक से नहीं होगी और आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, ऐसी धमकी भी उक्त Sub-Inspector ने दी थी।
इसके बाद शिकायतकर्ता से शिकायत मिलने पर ACB ने जाल बिछाया। पैसे लेते समय ACB के अधिकारियों ने उक्त Sub-Inspector को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पुलिस अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Response