Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Singur में फिर लौटेगा उद्योग – Ashok Leyland से बातचीत, CM Suvendu Adhikari ने किया ऐलान

Kolkata : पश्चिम बंगाल के Hooghly। के Singur में फिर से उद्योग लौट रहा है। इसको लेकर भारी वाणिज्यिक गाड़ी निर्माता कंपनी Ashok Leyland के साथ शुरुआती बातचीत भी हुई है। गुरुवार को New Town में राज्य की नई औद्योगिक नीति की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने यह जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में एक के बाद एक निवेश आ रहा है, अब Hooghly के Singur में उद्योग की वापसी हो रही है। भारी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी Ashok Leyland के साथ मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari की इस विषय पर शुरुआती बात हुई है। Kolkata के New Town में राज्य की नई औद्योगिक नीति की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री के इस कदम का Singur के किसानों ने स्वागत किया है।

गौरतलब है कि 2006 में Nano कार के कारखाने के लिए Singur में 997 एकड़ जमीन का अधिग्रहण तत्कालीन वाम सरकार ने किया था, लेकिन इसका विरोध कर तत्कालीन विपक्षी दल Trinamool Congress ने आंदोलन शुरू किया था।

हालांकि औद्योगिक नीति की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने कहा, “Ashok Leyland ने रुचि दिखाई है। लेकिन Singur में कारखाना स्थापित करने का मामला अभी शुरुआती चर्चा के स्तर पर है और कंपनी की तरफ से अंतिम निवेश की कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

Leave a Response