Raniganj में NH19 पर दुर्घटना – Baktananagar Flyover पर Truck और Pickup Van में जोरदार टक्कर, लगा लंबा जाम…..
Raniganj :- रानीगंज थाना अंतर्गत Baktananagar स्थित National Highway-19 के पास Flyover पर Truck और Pickup Van में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद सुबह से ही इलाके में भीषण Traffic Jam लग गया।

शनिवार की सुबह के वक्त Flyover पर से गुजरते समय Truck और Pickup Van के बीच टक्कर हुई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियां सड़क पर ही फंस गईं, जिससे National Highway पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई।हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। Traffic को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को सड़क से हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत हुआ है या नहीं, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।Traffic Jam की वजह से Office जाने वाले यात्रियों से लेकर आम लोगों को प्राकृतिक आपदा के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।







