Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

“पुरुष भी रोते हैं, पर सुनता कोई नहीं…” – Purush Commission की मांग को लेकर Kolkata की सड़कों पर उतरे आंसू, दर्द और उम्मीद….

Kolkata :- कब तक चुप रहेंगे पुरुष? कब तक सहेंगे झूठे आरोपों का बोझ, टूटे परिवार का दर्द और बच्चों से दूर रहने की टीस?
भारत में पुरुषों के अधिकार और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए Purush Commission के गठन की मांग अब सिर्फ मांग नहीं, एक आंदोलन बन गई है। सोमवार को इसी मांग को लेकर Kolkata महानगर की सड़कों पर दिल को झकझोर देने वाला नजारा देखने को मिला।


Ruby More से Gariahat More तक निकले इस मार्च में सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि कई महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर चलीं। हाथों में तख्तियां थीं, आंखों में आंसू थे और दिल में एक ही गुहार – “हमें भी सुनो।”
समर्थकों ने भावुक होते हुए कहा, महिलाओं की सुरक्षा के लिए जैसे Commission और कानून हैं, वैसे ही पुरुषों के लिए भी एक सहारा होना चाहिए। कितने ही पिता झूठे केस में फंसे हैं, कितने ही पति पारिवारिक प्रताड़ना झेल रहे हैं, कितने ही पिता अपने बच्चों से मिलने के लिए तरस रहे हैं। अकेलेपन, मानसिक तनाव और आत्महत्या तक पहुंच रहे पुरुषों की चीख आखिर कौन सुनेगा?
यह सिर्फ एक रैली नहीं थी, यह उन हजारों टूटे दिलों की पुकार थी जो समाज के शोर में कहीं खो गई है।

Leave a Response