Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

प्रचार में दिया वादा अब काम में! बुजीरबांध तालाब के जीर्णोद्धार के लिए आगे आए विधायक पार्थ घोष

रानीगंज – प्रचार के दौरान दिया गया वादा अब साकार होने की ओर बढ़ रहा है। स्थानीय विधायक पार्थ घोष ने चुनाव प्रचार के समय बुजीरबांध तालाब की दुर्दशा देखकर उसके जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया था।

अब उसी वचन को पूरा करने की दिशा में तालाब की वर्तमान स्थिति और सीमा की जांच के लिए सोमवार रानीगंज के 93 वोर्ड अधीन बुजीरबन्ध तालाब परिसर में बीएलआरओ विभाग के अधिकारियों ने माप-जोख का कार्य आरंभ कर दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक को समस्या बताने के बाद उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लिया है। अब प्रशासनिक रूप से तालाब की माप का कार्य शुरू होने से उन्हें नई आशा की किरण दिखाई दे रही है।

अब क्षेत्रवासियों की एक ही अपेक्षा है कि कार्य केवल माप-जोख तक ही सीमित न रह जाए। शीघ्र जीर्णोद्धार के माध्यम से बुजीरबांध तालाब अपना पुराना स्वरूप प्राप्त करे, क्षेत्र की परंपरा और जलाशय का अस्तित्व पुनः लौट आए।

Leave a Response