Jhargram में लाल रंग के लावारिस Bag से बम की अफवाह, Bomb Squad ने संभाला मोर्चा
Kolkata:- सोमवार सुबह-सुबह पश्चिम बंगाल के Jhargram शहर के Shivmandir More के पास Court Road और Jubilee Market Road इलाके में सड़क किनारे एक लावारिस लाल रंग का बैग पड़ा देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बैग पर चेन से छोटा ताला लगा हुआ था, जिसे देख लोगों में बम होने की दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही Jhargram थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को बैरिकेड से घेर दिया और यातायात को नियंत्रित किया।
स्थिति को संभालने और बैग की जांच के लिए Bomb Squad को बुलाया गया। बाद में तलाशी के दौरान बैग के अंदर से कुछ धातु की वस्तुएं और कांच के टुकड़े बरामद किए गए। सुरक्षित जांच के लिए बैग को Kalaboni के जंगल में ले जाया गया है।हालांकि पुलिस की तरफ से कहा गया है कि घबराने या डरने की कोई बात नहीं है। पुलिस के इस आश्वासन के बाद आम लोगों ने राहत की सांस ली है।







