Jamuria में केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh ने किया Shreema Textiles का निरीक्षण, कहा – BJP सरकार आते ही बदला माहौल, अब Bengal से बाहर नहीं जाएगी Company
Jamuria : – केंद्र सरकार का पश्चिम बंगाल के औद्योगिक विकास पर बड़ा फोकस। इसी कड़ी में शुक्रवार को केंद्रीय वस्त्र मंत्री Giriraj Singh Jamuria Industrial Area में स्थित नामी कंपनी Shreema Textiles के दौरे पर पहुंचे। Chairman Vijay Sharma ने किया जोरदार स्वागत*

Shreema Group के Chairman Vijay Sharma ने केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh को उत्तरीय और फूलों का गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिले के District Magistrate S. Ponnambalam समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारी मौजूद रहे। मंत्री ने पूरे Textile Complex का गहन निरीक्षण किया, उत्पादन प्रक्रिया देखी और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए Giriraj Singh ने कहा –
” Jamuria के Shreema Textile का दौरा करने का अनुभव शानदार रहा। यह कंपनी पहले बंगाल छोड़कर दूसरे राज्य में जाने का सोच रही थी, लेकिन BJP सरकार आने के बाद अब इसी Jamuria में अपना कारोबार बढ़ा रही है। यह Bardhaman ही नहीं, पूरे बंगाल के लिए रोजगार और निवेश का बड़ा संकेत है।”
उन्होंने कहा कि यह विस्तार स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे खोलेगा और पश्चिम बंगाल को देश का Textile Hub बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।







