केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर नशे के खिलाफ सप्ताहव्यापी अभियान, Asansol-Durgapur Police Commissionerate को बड़ी कामयाबी
Durgapur – Union Home Ministry के निर्देश पर चल रहे सप्ताहव्यापी नशा विरोधी अभियान में Asansol-Durgapur Police Commissionerate को बड़ी सफलता मिली है। यह विशेष अभियान 31 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 7 नवंबर तक चलेगा।

ADPC के Detective Department की ओर से गुरुवार को एक Press Conference कर अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी गई। Police Commissionerate के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थानों में इस अभियान के तहत अब तक कुल 12 मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Durgapur में सबसे बड़ी कार्रवाई New Township Thana के Fuljhor More से Steel Park More के बीच हुई। यहां एक Licensed दवा व्यापारी Sudip Mukhopadhyay के घर पर छापा मारा गया। वहां से बरामद हुआ –
- लगभग 285 बोतल Codeine Phosphate युक्त Phensedyl Syrup (बाजार कीमत करीब 2 लाख 85 हजार रुपये)
- लगभग 2 लाख 40 हजार Alprazolam Tablet (कीमत करीब 12 लाख रुपये)
इसके अलावा बुधवार रात को Odisha से आए दो तस्करों को लगभग 28 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही Railpar इलाके में Brown Sugar Supplier को भी Cartridge, हथियार और नकदी समेत गिरफ्तार किया गया है। Asansol-Durgapur Police Commissionerate के Detective Department के एक अधिकारी ने बताया कि नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।







