Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

कोयला खदान के विस्फोट से घर बना मौत का जाल! छत तोड़कर महिला के सिर पर गिरा पत्थर, ग्रामीणों ने ओसीपी बंद कराया

आसनसोल :- मंगलवार को  ईसीएल के सलानपुर एरिया के  बोंजेमारी ओपन कास्ट प्रोजेक्ट यानी  (ओसीपी) में कोयला निकालने के लिए भारी विस्फोट से आसपास के  इलाके के लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।

बताया गया है कि विस्फोट के समय उछल कर आया एक बड़ा पत्थर न्यू कॉलोनी  के निवासी  त्यागी पासवान  के घर की  एस्बेस्टस की छत पर आ गिरा और एस्बेस्टस की छत तोड़कर वह पत्थर सीधे उसके घर के अंदर आ गिरा। उस समय घर में मौजूद उनकी पत्नी संगीता देवी पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत आसनसोल  के एक  प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बनजेमारी ओसीपी में लंबे समय से भारी विस्फोट के कारण आसपास के घरों में दरारें आ गई हैं। बार-बार शिकायत और आपत्ति जताने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया है।

इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने धरना शुरू किया और  ओसीपी में कोयला उत्पादन और परिवहन पूरी तरह से बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ईसीएल प्रबंधन घायल महिला के इलाज का पूरा खर्च उठाए और पर्याप्त मुआवजा दे, और उसके बाद ग्रामीण ईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में बैठक करेंगे। तीन घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद, ओसीपी एजेंट के आश्वासन पर विरोध खत्म हुआ। प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि फिलहाल सामान्य विस्फोट स्थगित रखा जाएगा। हालांकि, ग्रामीण कह रहे हैं कि उन्हें स्थायी समाधान चाहिए, कोई अस्थायी समाधान नहीं। वे मांग कर रहे हैं कि रिहायशी इलाके के पास विस्फोट पूरी तरह से बंद किया जाए या पर्याप्त मुआवजे के साथ पूरे गांव को किसी सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाए

Leave a Response