HomeUncategorizedकोलकाता: सोनागाछी में यौनकर्मियों ने मनाया भाई दूज का त्योहार, दमदम के विधायक अरिजीत बक्सी और अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता हुईं शामिल
कोलकाता: सोनागाछी में यौनकर्मियों ने मनाया भाई दूज का त्योहार, दमदम के विधायक अरिजीत बक्सी और अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता हुईं शामिल
कोलकाता : उत्तर कोलकाता स्थित एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट इलाके सोनागाछी में यौनकर्मियों के संगठन ‘दुर्बार महिला समन्वय समिति’ की ओर से भाई दूज (भाई फोंटा) का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में दमदम के विधायक अरिजीत बक्सी समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।

समारोह के दौरान यौनकर्मियों ने आमंत्रित अतिथियों को अपने भाई के रूप में चंदन का तिलक लगाकर, धान और दूर्वा घास से फोंटा दिया तथा उनकी लंबी उम्र व सफलता की कामना की। जवाब में उपस्थित भाइयों ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद, प्यार और उपहार भेंट किए। इस कार्यक्रम में समाज के अन्य वर्गों की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रसिद्ध टॉलीवुड अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने भी इस पारंपरिक उत्सव में शामिल होकर तिलक लगाने की रस्म निभाई।
You Might Also Like
पुलिस आयुक्त के हाथ से पुरस्कार! सरकारी नियम मानकर दुर्गापूजा करने पर सर्वश्रेष्ठ पूजा समितियों को सम्मानित किया रानीगंज थाने ने
रानीगंज - सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुव्यवस्थित और अनुशासित तरीके से दुर्गापूजा का आयोजन करने के लिए विभिन्न...
10 साल बाद बड़ी सफलता, Delhi दरबार में पुरस्कृत हुआ Tarakeshwar, सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान राष्ट्रपति ने मंत्री Agnimitra Paul को सौंपा
Kolkata / New Delhi - केंद्र सरकार के Swachh Survekshan पुरस्कार में स्वच्छता के मामले में West Bengal के 130...
Andal में Chhath Puja में गांव गए Railway कर्मी के घर में लाखों की चोरी…
Andal:- Chhath Puja पर गांव गए एक Railway कर्मी और इसी मौके का फायदा उठाकर घर से किया माल को...
Kolkata में MP Abhishek Banerjee के Kalighat स्थित घर के बाहर चला Bulldozer, Footpath पर बना अस्थायी ढांचा हटाया गया
Kolkata:- कोलकाता नगर निगम और पुलिस प्रशासन तथा केंद्रीय बल की मौजूदगी में गुरुवार को TMC सांसद Abhishek Banerjee के...







