Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली के सदस्यगण दिल्ली के श्री वैष्णव बैंड के भजन संध्या के साथ मनाया दिवाली मिलन

रानीगंज: सनातन परंपरा को बरकरार रखते हुए रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली ने अलग ढंग से दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। मंगलवार की शाम स्पोर्ट्स असेंबली प्रांगण में आयोजित दिवाली मिलन समारोह को भक्तिमय करने के लिए दिल्ली के फेमस श्री वैष्णव बैंड को बुलाया गया था। श्री वैष्णव बैंड ने नए अंदाज में स्पोर्ट्स असेंबली के सदस्यगण अतिथियों को जमकर भक्तिमय रुप में झुमाया।

भजन संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज ने स्पोर्ट्स असेंबली के फाउंडर सदस्य आर.पी.खेतान, आर.पी.चैधरी, कार्यक्रम के मुख्य स्पंशर श्याम सुंदर चांदीवाला के डायरेक्टर सुंदर भालोटिया, शिल्पा भालोटिया, स्पोर्ट्स एसेम्बली के अध्यक्ष सौरव खेतान, सचिव श्रवण कानोड़िया, कोषाध्यक्ष सतीश बगाड़िया, पूर्व अध्यक्ष कमल नयन झुनझुनवाला, सतीश खेमका, रविन्द्र चैधरी समेत अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया।

इसदिन श्री वैष्णवी बैंड के मुख्य आकर्षक आकाश एवं भानू जी ने अपने भजन गीतों से महफिल को बंधे रखा। इस बारे में क्लब के अध्यक्ष सौरव खेतान, कोषाध्यक्ष सतीश बगाड़िया एवं रविन्द्र चैधरी ने बताया कि दिवाली उत्सव को सामने रखकर भक्तिमय रुप में दिवाली मिलन का आयोजन किया गया। इस दिन के इस कार्यक्रम का सदस्य एवं उनके अतिथियों ने भरपुर आनंद उठाया। इस दिवाली मिलन में स्पोर्ट्स असेंबली को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। साथ ही साथ स्वादिष्ट व्यंजन की व्यवस्था की गयी थी।

Leave a Response