Kolkata में MP Abhishek Banerjee के Kalighat स्थित घर के बाहर चला Bulldozer, Footpath पर बना अस्थायी ढांचा हटाया गया
Kolkata:- कोलकाता नगर निगम और पुलिस प्रशासन तथा केंद्रीय बल की मौजूदगी में गुरुवार को TMC सांसद Abhishek Banerjee के Kalighat स्थित घर के सामने Footpath पर कब्जा कर बनाया गया अस्थायी शेड, गेट और Police Camp को Bulldozer से हटा दिया गया।

साथ ही सांसद के घर के बाहर Footpath को रोककर बनाया गया लोहे का गेट भी काटा जा रहा है। Footpath पर कब्जा करने के आरोप को लेकर पिछले कुछ दिनों से खींचतान चल रही थी। हालांकि सासंद Abhishek के ऑफिस के कर्मचारियों ने बुधवार को खुद ही उस अस्थायी ढांचे को खोलने का काम शुरू कर दिया था।

गुरुवार सुबह तक वह अस्थायी शेड पूरी तरह से नहीं खोला गया था। ऐसी स्थिति में नगर निगम के कर्मचारियों ने जाकर अस्थायी ढांचे को हटा दिया। पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति पैदा न हो, यह सुनिश्चिलत करने के लिए इलाके में भारी संख्या में Police और केंद्रीय बल के जवान तैनात किए गए थे।







