Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

बराकर में अनिल अग्रवाल के घर पर ED का तलाशी अभियान, 280 करोड़ के बैंक घोटाले में 8 जगहों पर रेड

कुल्टी / कोलकाता :- 280 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल में एक साथ 8 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मामले में पीएमएलए की धारा 17 के तहत की जा रही है।

शुक्रवार तड़के कुल्टी विधानसभा के बराकर स्थित हनुमान चढ़ाई इलाके में जय श्री ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रियलिस्ट्स के मालिक सोनू अग्रवाल के भाई अनिल अग्रवाल के आवास पर ईडी की टीम पहुंची। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे पांच गाड़ियों में ईडी के अधिकारी और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान घर पहुंचे। महिला अधिकारियों सहित टीम ने दोपहर 11 बजे तक घर के अंदर दस्तावेजों की जांच की। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच घर के आसपास बाहरी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई थी। करीब एक घंटे बाद दो गाड़ियां वहां से रवाना हो गईं, जबकि तीन गाड़ियां लगातार घर के बाहर मौजूद रहीं।

ईडी सूत्रों के मुताबिक जांच का मुख्य फोकस एनसीएलटी प्रक्रिया के दुरुपयोग और अपराध से अर्जित आय के इस्तेमाल पर है। जिन ठिकानों पर छापा मारा गया है उनमें निदेशक, ऑडिटर और रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल समेत कई संदिग्धों के आवास और दफ्तर शामिल हैं।

इसी मामले से जुड़ी एक अन्य कार्रवाई में ईडी ने शुक्रवार तड़के लेकटाउन में चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक सारथी और हुगली के उत्तरपाड़ा में एक अन्य सीए के घर पर भी छापा मारा। आरोप है कि झारखंड में 66 मेगावाट का बिजली प्लांट लगाने के नाम पर बैंक से करीब 290 करोड़ रुपये का लोन लेकर उसका दुरुपयोग किया गया और फर्जी कंपनियों के जरिए पैसा इधर-उधर किया गया। बताया जा रहा है कि हावड़ा और कुल्टी में भी तलाशी अभियान चल रहा है, हालांकि ईडी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Response