Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

बराकर में चोरों का आतंक जारी, पुलिस फाड़ी से महज 100 मीटर की दूरी पर व्यवसायी के घर लाखों की चोरी

बराकर: बराकर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस फाड़ी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित पालपाड़ा निवासी व्यवसायी श्याम सुंदर अग्रवाल के घर को भी निशाना बना लिया। चोरों ने घर के मेन गेट का ताला और कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तीन कमरों के दरवाजों के ताले तथा अलमारियां तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोने-चांदी के आभूषणों के साथ करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

घटना के संबंध में व्यवसायी श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि बुधवार सुबह परिवार के सभी सदस्य धनबाद में अपने एक परिजन के घर गए थे। रात में वापस नहीं लौटने के बाद गुरुवार सुबह जब वे घर पहुंचे, तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर सभी कमरों के ताले टूटे मिले और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था।

इसके बाद उन्होंने तत्काल बराकर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस फाड़ी के इतने करीब हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों पर लगाम लगाने की मांग की है।

Leave a Response