50 साल बाद गांव में पहुंची सरकार बिजली, खुशी से झूम उठा Jamuria का Bakshimulia गांव
Jamuria:- पश्चिम बर्धमान जिले के Jamuria Block के Pariharpur-Bakshimulia में पिछले 50 साल से बिजली नहीं थी। अब जाकर इस गांव में बिजली पहुंची है, तो गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीण बेहद खुश हैं कि आखिरकार उनके गांव में बिजली सेवा पहुंची।

बताया जा रहा है कि गांव में अब तक ECL (Eastern Coalfields Limited) की धीमी-टिमटिमाती बिजली चलती थी, जो दिए से भी कम रोशनी देती थी। आए दिन लाइन चली जाती थी और महीनों तक Transformer खराब पड़ा रहता था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होती थी। इस बिजली के लिए ग्रामीण लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। मंगलवार को लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार उनकी मांग पूरी हुई। Jamuria के विधायक Dr. Bijan Mukherjee ने Pariharpur-Bakshimulia इलाके में राज्य सरकार की बिजली आपूर्ति योजना के कार्य का शिलान्यास किया।

उल्लेखनीय है कि 34 साल वाम मोर्चा सरकार और 15 साल तृणमूल सरकार के कार्यकाल में भी इस गांव में सरकारी बिजली नहीं पहुंच पाई थी। अब लंबे इंतजार के बाद इसका समाधान होने जा रहा है।
इस मौके पर जामुड़िया के विधायक Dr. Bijan Mukherjee ने कहा कि ग्रामीणों की अपील पर काम को तेजी से पूरा कर जल्द से जल्द इलाके के लोगों को राज्य सरकार की बिजली सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
राज्य बिजली परिषद की बिजली आने से अब गांव की पुरानी समस्या खत्म होगी और Pariharpur-Bakshimulia के लोगों का बरसों पुराना सपना साकार होगा।







