Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

बर्नपुर मिनी मार्केट में कागज के गोदाम में भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी

आसनसोल :- आसनसोल के बर्नपुर चलपट्टी स्थित मिनी मार्केट में कागज के गोदाम में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम के अंदर रखा सारा कागज और रद्दी का सामान जलकर राख हो गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, बस स्टैंड के पीछे स्थित इस गोदाम से अचानक धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते ऊंची लपटें उठने लगीं। गोदाम के पास ही प्रेम नगर झुग्गी बस्ती और छोटा बाजार होने से आग फैलने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए गोदाम का शटर तोड़ दिया और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। हालांकि गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील कागज होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलते ही हीरापुर थाने की पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

Leave a Response