Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

पश्चिम बंगालभारतीय त्यौहारराजनीति

रानीगंज के विधायक पार्थ घोष के नेतृत्व में विजया सम्मेलन आयोजित

रानीगंज :- संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने विजया सम्मेलन का आयोजन किया। रानीगंज के पंजाबी मोड़ स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन का नेतृत्व स्थानीय विधायक पार्थ घोष ने किया। इसमें बूथ स्तर से लेकर शक्तिकेंद्र तक के सैकड़ों कार्यकर्ता एक मंच पर जुटे।

सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लक्ष्मण घोरुई, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सभापति सिंह, मनोज ओझा, बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष उज्ज्वल मुखर्जी, जिला महासचिव अपूर्व हाजरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, मंडल संयोजक देवजीत खां, बाप्पा चटर्जी, सियारसोल राजबाड़ी से विट्ठल नाथ मालिया, अनुराधा मालिया सराफ सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बूथ कार्यकर्ताओं से लेकर शक्तिकेंद्र प्रभारियों तक सभी ने आपस में विचार साझा किए।

विधायक पार्थ घोष ने इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों को विजया दशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजया सम्मेलन सिर्फ एक मिलन समारोह नहीं है, बल्कि यह हमारे संगठन की ताकत है। बूथ के कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की रीढ़ हैं। आज सभी को एक साथ लाने का उद्देश्य यही है कि हम आने वाले दिनों में और अधिक मजबूती से लोगों के बीच काम कर सकें। केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और रानीगंज के विकास के लिए एकजुट होकर लड़ना ही हमारा लक्ष्य है।

Leave a Response