Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन ने देवी दुर्गा सम्मान 2026 से 12 पूजा कमेटियों को किया पुरस्कृत

आसनसोल :- पश्चिम बर्दवान जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार को देवी दुर्गा सम्मान 2026 के तहत चयनित सभी 12 दुर्गापूजा समितियों को भव्य समारोह में पुरस्कृत किया गया। जिला प्रशासन ने चार प्रमुख श्रेणियों सर्वश्रेष्ठ पूजा, सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा, सर्वश्रेष्ठ मंडप और सर्वश्रेष्ठ सामाजिक जागरूकता में कुल 12 समितियों का चयन किया था।

सभी दुर्गापूजा कमेटियों को पुरस्कार राशि का चेक और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर राज्य की शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल, पीडब्ल्यूडी और पीएचईडी मंत्री डॉ अजय पोद्दार और जिले के डीएम एस पोन्नाबलम विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी, बाराबनी के विधायक अरिजीत राय, पांडेश्वर के विधायक जितेंद्र तिवारी, दुर्गापुर पश्चिम के विधायक लखन घोरुई और दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी भी उपस्थित रहे।

सर्वश्रेष्ठ पूजा की श्रेणी में दुर्गापुर सब-डिवीजन के खुदीराम माठ सार्वजनीन, आसनसोल सब-डिवीजन के राधानगर रोड एथलेटिक क्लब और दुर्गापुर सब-डिवीजन के ही मार्कोनी दक्षिणपल्ली सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ प्रतिमा के लिए दुर्गापुर के चतुरंग पूजा कमेटी, दुर्गापुर के ही फुलझोर सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी और आसनसोल के गांधी नगर दुर्गा पूजा कमेटी को पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ मंडप की श्रेणी में दुर्गापुर के अग्रणी संस्कृति परिषद, दुर्गापुर के शंकरपुर सार्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी और आसनसोल के आसनसोल रवींद्रनगर उन्नयन समिति को चुना गया, जबकि सर्वश्रेष्ठ सामाजिक जागरूकता के लिए आसनसोल के रामबंध सार्वजनीन दुर्गोत्सव पूजा कमेटी, आसनसोल के धेमो मेन दुर्गापूजा कमेटी और आसनसोल के खोट्टाडीही सार्वजनीन दुर्गापूजा कमेटी को सम्मानित किया गया।

Leave a Response