Andal में Chhath Puja में गांव गए Railway कर्मी के घर में लाखों की चोरी…
Andal:- Chhath Puja पर गांव गए एक Railway कर्मी और इसी मौके का फायदा उठाकर घर से किया माल को साफ। Andal के 3 Number Railway Colony में एक Railway कर्मी के घर में चोरी की इस घटना को लेकर भारी हड़कंप मच हुआ है।

आरोप है कि घर का दरवाजा तोड़कर या किसी तरह अंदर घुसकर नकद पैसे और सोने के गहने लेकर बदमाश फरार हो गए हैं। कुल मिलाकर लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का दावा घर के मालिक ने किया है। पता चला है कि Railway कर्मी Shambhu Manjhi छठ पूजा के मौके पर अपने गांव के घर गए थे। जाने से पहले वह घर की चाबी एक पड़ोसी के पास रख गए थे। इसी बीच घर में चोरी की खबर शम्भू माझी को मिली। उनका आरोप है कि घर में रखा लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये नकद और सोने के गहने चोरी हो गए हैं। कुल मिलाकर नुकसान की रकम लगभग 5 लाख रुपये है।

घटना के बाद ही Police को मामले की जानकारी दी गई है। लेकिन यह चोरी की घटना कैसे हुई, इसमें कौन शामिल है और घर में रखी संपत्ति की खबर चोरों के गिरोह को कैसे मिली, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
Railway Colony जैसे इलाके में इस तरह की चोरी की घटना से स्वाभाविक रूप से स्थानीय निवासी दहशत में हैं। उनकी मांग है कि इलाके में सुरक्षा और निगरानी और बढ़ाई जाए।







