Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Durgapur के Prantika।इलाके से सटे Nishanhat Basti में भीषण आग! Short Circuit से लगी आग….

Durgapur – बुधवार दोपहर Durgapur थाना के Prantika इलाके से सटे Nishanhat Basti में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें और धुआं देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई।


स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बुधवार दोपहर अचानक एक सरकारी भवन में आग लग गई। प्रारंभिक अनुमान है कि Short Circuit की वजह से आग लगी है। आग तेजी से फैली और भवन के अंदर रखा कई फर्नीचर और सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।


गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए बड़ा नुकसान होने की आशंका थी। घनी बस्ती इलाके में दोपहर के समय हुई इस घटना से लोगों में काफी दहशत है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहा है कि क्या वाकई Short Circuit ही वजह थी या कुछ और।

Leave a Response