Asansol में Police पर फायरिंग! हिरापुर में डकैती और साइबर क्राइम के आरोपी प्रताप दास को पकड़ने गई पुलिस पर 2-3 राउंड फायरिंग, आरोपी फरार
Asansol – आसनसोल में बुधवार शाम पुलिस पर गोली चलने से सनसनी फैल गई। जिला शहर के हिरापुर में डकैती और साइबर क्राइम के आरोपी प्रताप दास को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पर लगातार 2 से 3 राउंड गोलियां चलाईं।

गनीमत रही कि Asansol South Thana की पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस पर फायरिंग करने के बाद आरोपी प्रताप दास मौके से फरार हो गया। घटना के बाद हिरापुर में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही Asansol-Durgapur Police Commissionerate के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पूरे हिरापुर इलाके में चिरुनी तलाशी (Combing Operation) चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही Birbhum जिले के Nanoor में 36 मामलों के आरोपी Ratan Sheikh को पकड़ने गई पुलिस पर भी आरोपी ने फायरिंग की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से Ratan Sheikh मारा गया था। उस घटना की चर्चा ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि अब आसनसोल में फिर पुलिस पर गोली चल गई।







