रानीगंज में मंगलपुर ओवरब्रिज पर ट्रक ने चार पहिया वाहन को मारी टक्कर, सड़क पर लगा जाम
रानीगंज – शुक्रवार सुबह दुर्गापुर से आसनसोल जाने के मार्ग पर रानीगंज थाना अंतर्गत NH 19 के मंगलपुर स्थित ओवरब्रिज पर दुर्घटना घटी । घटना के बारे में ज्ञात हुआ है कि एक ट्रक ने पीछे से एक चार पहिया वाहन को टक्कर मार दी।

इस विषय में ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक कोलकाता से आसनसोल जा रहा था। तभी चार पहिया वाहन के चालक ने अचानक गाड़ी घुमा दी, जिससे यह दुर्घटना घटित हुई।

वहीं दूसरी ओर चार पहिया वाहन के चालक ने बताया कि वे दुर्गापुर से आसनसोल जा रहे थे, तभी ट्रक ने अचानक पीछे से आकर टक्कर मार दी। इसके कारण चार पहिया वाहन में सवार एक महिला मामूली रूप से घायल हो गईं। चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।

सुबह-सुबह इस दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस और यातायात अधिकारियों ने पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया।







