Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Asansol में कालीपूजा और छठ पूजा की तैयारियों को लेकर 3 मंत्रियों ने की उच्चस्तरीय बैठक

आसनसोल :- पश्चिम बर्दवान जिले में कालीपूजा व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। कोलकाता चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए राज्य सरकार काली पूजा और छठ पूजा के दौरान विशेष सावधानी बरत रही है। चोर बागान की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कालीपूजा व छठ पूजा के लिए राज्य के विभिन्न मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का दायित्व सौपा हैं। शनिवार को आसनसोल सर्किट हाउस में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के बाद राज्य के श्रम एवं परिवहन मंत्री तथा जिले में छठ पूजा की जिम्मेदारी संभाल रहे अर्जुन सिंह ने तैयारियों की जानकारी दी। इस बैठक में राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल और मंत्री अजय पोद्दार के अलावा एस एस. पन्नाबलम, जिले के सभी विधायक और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि छठ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। चोरबागान की घटना से सबक लेते हुए सभी घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 23 जिलों में मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है और जिले के सभी छठ घाटों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घाटों पर सीसीटीवी और एआई कैमरे लगाए जाएंगे, लाइट, बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई के साथ-साथ प्रत्येक घाट पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी ताकि आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके। आपदा प्रबंधन दल को भी अलर्ट पर रखा गया है। परिवहन विभाग की ओर से छठ घाटों तक अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी ताकि व्रतियों और उनके परिजनों को आने-जाने में दिक्कत न हो। डीवीसी से पानी छोड़ने की व्यवस्था भी की गई है ताकि छठ के दौरान जलस्तर बना रहे।

मंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और व्यवस्थाओं में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Leave a Response