Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Asansol में छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची मंत्री अग्निमित्रा पाल, सुरक्षा और साफ-सफाई का किया निरीक्षण

आसनसोल :- छठ पूजा की तैयारियों को लेकर राज्य की नगर पालिका एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के 97 नंबर वार्ड स्थित दामोदर भूतनाथ छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के कमिश्नर दिलीप मिश्रा, महकमा शासक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने छठ घाट के मरम्मत कार्य, साफ-सफाई और व्रतियों की सुरक्षा सहित पूजा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। छठ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए घाट पर सीसीटीवी और एआई कैमरे लगाने समेत अन्य आवश्यक इंतजामों पर अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने शहर के कई अन्य छठ घाटों का भी निरीक्षण किया और पूजा से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि चोरबागान हादसे के बाद सरकार शुरू से ही अलर्ट है। दुर्घटना किसी से भी हो सकती है, सबको जिम्मेदारी लेनी होगी। मुख्यमंत्री ने 23 जिलों में मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने बताया कि दामोदर घाट पर जलस्तर, चेंजिंग रूम, बायो टॉयलेट, लाइट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था देखी जा रही है। डीवीसी से पानी छोड़ने को कहा गया है ताकि 15 नवंबर की रात छठ के लिए जलस्तर ठीक रहे। साथ ही उन्होंने दामोदर रेल ब्रिज के पास अवैध बालू खनन से ब्रिज को खतरा बताते हुए रेलवे को हेल्थ ऑडिट के लिए पत्र लिखने की बात कही।

Leave a Response