Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

दुष्कर्म-हत्या मामले में पुलिस एनकाउंटर में प्रह्लाद दास की मौत, पीड़िता के पिता बोले- पुलिस ने अच्छा काम किया

कोलकाता :- उत्तर 24 परगना के गाइघाटा में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी को रात में क्राइम सीन के पुनर्निर्माण के लिए ले जाया गया था, तभी उसने पुलिस की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी की मौत हो गई। पुलिस ने अभी तक इस पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन घटना के बाद इलाके में इसकी चर्चा तेज है।बताया जा रहा है कि यह बारुईपुर गैंगरेप कांड के बाद दूसरा ऐसा मामला है। बारुईपुर में भी मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मौत हुई थी। दोनों ही मामलों को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा नारी सुरक्षा को लेकर पुलिस को पूरी स्वतंत्रता देने के फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है।आरोपी की मौत की खबर फैलते ही गाइघाटा में स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया। मृतका के परिवार ने भी पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है।

पीड़िता के पिता ने मीडिया से कहा, “मेरी बेटी तो अब वापस नहीं आएगी। मैंने सुना है कि आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था और उसने पुलिस पर गोली चलाई थी, जिसके बाद पुलिस की गोली में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अच्छा काम किया है।” वहीं मृत आरोपी प्रह्लाद दास के पिता ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और पुलिस पर से भरोसा उठने की बात कही है। घटना के बाद पुलिस और आरोपी के परिजनों के बीच बहस की भी खबर है।

Leave a Response