Train में तेज आवाज में गाना बजाया तो लगेगा 1000 रुपये जुर्माना, 6 महीने की जेल भी – Eastern Railway ने जारी किया सख्त निर्देश….
Kolkata – अब से ट्रेन के डिब्बे में या स्टेशन परिसर में मोबाइल पर तेज आवाज में गाना बजाने, वीडियो देखने या जोर-जोर से बात करने पर 1,000 रुपये तक जुर्माना या अधिकतम 6 महीने. तक की जेल हो सकती है। ऐसा Eastern Railway की तरफ से बताया गया है।

यात्रियों को राहत देने के लिए Sealdah, Howrah, Asansol* और Malda इन चार Division के DRM के पास Eastern Railway के Principal Chief Commercial Manager के दफ्तर से विशेष निर्देश भेजे गए हैं। विज्ञप्ति में बताया गया है कि Speaker पर गाना-वीडियो चलाना या तेज आवाज में बात करना ‘उपद्रव’ के रूप में माना जाएगा तो संशोधित 1989 के Railway Act की धारा 145 के तहत जुर्माना और कारावास हो सकता है।

इसे लेकर यात्रियों को जागरूक करने के लिए स्टेशन पर, ट्रेन के अंदर बांग्ला समेत क्षेत्रीय भाषा, हिंदी और अंग्रेजी में नियमित घोषणा कर चेतावनी दी जाएगी। नोटिस और स्टीकर लगाए जाएंगे कि सफर के दौरान यात्री Earphone का इस्तेमाल करें और फोन को Silent, Vibration या कम Ringtone पर रखें।







