Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

अवैध बालू खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 नाव और हजारों सीएफटी बालू जब्त

कोलकाता :- उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट में बालू माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के सोलादाना इलाके में इछामती नदी में चल रहे अवैध बालू खनन पर छापा मारकर पुलिस ने बालू से लदी चार नावें और नदी किनारे जमा हजारों सीएफटी अवैध बालू जब्त की है। इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से कुछ की गिरफ्तारी भी हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोलादाना में इछामती नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बशीरहाट जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बशीरहाट थाना पुलिस और बीएलआरओ की संयुक्त टीम ने नदी के घाटों पर अचानक छापेमारी की।

पुलिस टीम को आते देख बालू माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई और वे मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर कई लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त की गई नावों में भारी मात्रा में बालू लदी हुई थी, जिसे नदी से निकालकर किनारे जमा किया गया था।

पुलिस का कहना है कि इछामती नदी में लंबे समय से अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इस अवैध कारोबार से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि नदी के पर्यावरण को भी खतरा पहुंच रहा है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू खनन के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Response