न पैसे, न जेवर… चोर ले गया 1.20 लाख के जूते! Howrah में अजीबोगरीब चोरी से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात
Howrah – इस बार चोरी की ऐसी वारदात सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। न तिजोरी टूटी, न पैसा गायब… चोर तो सिर्फ जूते चुराकर ले गया।

Howrah के एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स में हुई इस अजीबोगरीब चोरी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। महज 55 मिनट में एक अकेले चोर ने सोसाइटी के 35 फ्लैटों के बाहर से करीब *1 लाख 20 हजार रुपये कीमत के महंगे जूते और चप्पल चुरा लिए। पूरी घटना कॉम्प्लेक्स में लगे CCTV Camera में कैद हो गई।
CCTV देखकर उड़े होश
फुटेज सामने आने के बाद सोसाइटी के लोग हैरान रह गए। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे 35 फ्लैटों के दरवाजे के बाहर रखे जूते-चप्पलों को बड़ी चालाकी से एक-एक कर चुराया गया।
वीडियो में दिखा कि एक युवक दीवार फांदकर अंदर घुसता है और बड़े आराम से कॉरिडोर में घूम-घूमकर फ्लैटों के बाहर रखे Shoe Rack से चुन-चुनकर महंगे Sneakers, Boots और चप्पलें।बैग में भरकर फरार हो जाता है। हैरानी की बात ये है कि उसने किसी फ्लैट के अंदर या गैरेज में खड़ी गाड़ियों को हाथ तक नहीं लगाया।
दो महीने में दूसरी घटना, लोगों में दहशत
पिछले दो महीनों में इस सोसाइटी में यह दूसरी बार सुरक्षा में चूक का मामला है। घबराए हुए निवासियों ने CCTV Footage के साथ Shibpur थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।







