रानीगंज में कार्तिक पूर्णिमा पर हनुमान चालिसा संघ ने निकाला निशान यात्रा, हनुमान जी की ध्वजा के साथ 251 महिलाएं हुयी शामिल
रानीगंज: प्राचीन शहर रानीगंज के प्रसिद्ध हनुमान जी मंदिर प्रांगण से मंगलवार कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर निशान शोभायात्रा निकाली गयी। शहर के बड़ाबाजार स्थित हनुमान जी की मंदिर से निकाली गयी इस ध्वजा शोभायात्रा में 251 महिलाएं हनुमान जी की ध्वजा संग लिए शहर भर की परिक्रमा की।

इस शोभायात्रा में महिला, पुरुष, युवा, बच्चे सभी शामिल हुए। रानीगंज थाने की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ध्वजा शोभायात्रा में किसी तरह की कोई दिक्कते न आए, इसलिए ट्रैफिक व्यवस्था भी चुरुस्त-दुरुस्त की गयी थी। शहर के बड़ाबाजार, सीआर रोड, दालपट्टी मोड़, शिशुबगान, एनएसबी रोड होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में आकर शोभायात्रा समाप्त हुयी। इस बारे में हनुमान चालिसा संघ के प्रमुख ओम प्रकाश बाजोरिया ने कहा कि प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्री हनुमान महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसदिन मंदिर परिसर को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया जाता है।

प्रातः से लेकर रात तक भक्तों का तांता मंदिर में पूजा देने, हनुमान चालीसा पाठ पढ़ने के लिए लगा रहता है। सभी भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाता है। हनुमान महोत्सव की शुरुआत शोभायात्रा निकलकर की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद पवित्र दिन होता है। कई मायने में इस दिन की अलग-अलग महत्वता है। देव-दीपावली, त्रिपुरासुर का वध कर भगवान शिव ने बुराई पर अच्छाई की जीत का महत्व डाला। इसदिन बड़ाबाजार के हनुमान मंदिर परिसर को सजाने के साथ-साथ हनुमान जी की मूर्ति में तुलसी की माला पहनाई गयी थी। बताया जाता है कि कार्तिक महीना भगवान विष्णु का प्रिय महीना है और इस महीने में तुलसी पूजा और तुलसी की माला अत्यंत शुभ माना जाता है। इसलिए हनुमान जी को तुलसी की माला से सजावट की गयी थी।







