Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

अपराध

AMC के अवैध निर्माण तोड़ने के लिए भेजे गए बुलडोजर को देखकर 15 लाख रुपए भरा जुर्माना

 

 

आसनसोल :- आसनसोल नगर निगम ने अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर आसनसोल नगर निगम के तरफ से उसे तोड़ने के लिए बुलडोजर भेजा गया। लेकिन मकान मालिक बुलडोजर को देखकर ही जुर्माना भरने के लिए राजी हो गए। नगर निगम के तरफ से लगभग 65 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया जिसमें से फिलहाल 15 लाख रुपए जुर्माने की राशि जमा कराई गई। दरअसल यह घटना आसनसोल शहर के विवेकानंद सरणी इलाके की है। जहां 4 मंजिला मकान के ऊपर 4 हजार वर्ग फीट से ज्यादा अवैध निर्माण का आरोप लगा था और आसनसोल नगर निगम के तरफ से इस मामले की जांच की गई।

 

सूत्रों का कहना है कि अवैध निर्माण की शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्ति को कई बार पत्र दिया गया और उस पर करीब 65 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। जुर्माना नहीं भरे जाने पर नगर निगम के तरफ से अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन भेजी गई। जैसे ही जेसीबी मशीन वहां पहुंची तो संबंधित व्यक्ति जुर्माना भरने के लिए राजी हो गए। उन्होंने आसनसोल नगर निगम में जाकर लगभग 15 लाख रुपए जुर्माना जमा करवाया। इस विषय को लेकर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय का कहना है कि जुर्माने की कुछ राशि जमा करवाई गई है।

Leave a Response