Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Asansol के सालानपुर गोलीकांड में मुख्य आरोपी अजय राम गिरफ्तार

आसनसोल :- एनएच-19 पर डीपीएस स्कूल के पास बाइक सवार को गोली मारने के मामले में सालानपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। डिटेक्टिव विभाग और सालानपुर थाने की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी अजय राम को चित्तरंजन से गिरफ्तार किया है। उसे आसनसोल कोर्ट में पेश कर 14 दिन की पुलिस रिमांड मांगी गई है।

गौरतलब है कि 12 सितंबर की देर रात धागुड़ी निवासी हरिदास लायक (43) आसनसोल के श्री हरि ग्लोबल स्कूल में नाइट ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार त्रिशूल होटल के पास पीछे से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मारी। वह गिर पड़े, तभी तीन नशे में धुत बदमाशों ने उन पर दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली चूक गई, दूसरी उनके पैर में लगी।

शुरुआत में बैग लूटने की कोशिश की बात सामने आई थी, लेकिन पूछताछ में ओवरटेक को लेकर विवाद की बात भी उठी। हालांकि घायल हरिदास का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। गोली लगने के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल से आरोपियों की फोटो लेने की कोशिश की, जिससे घबराकर बदमाश भाग गए। बाद में उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Response