Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

रानीगंज के आमरासोता पंचायत के प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों का हल्ला बोल, कार्यालय में जड़ा ताला

रानीगंज :- रानीगंज ब्लॉक के माकपा संचालित आमरासोता ग्राम पंचायत कार्यालय में सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पंचायत प्रधान संजय हेंब्रम पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामवासियों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक प्रधान माफी नहीं मांगते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान को बार-बार फोन करने के बावजूद वे फोन नहीं उठाते और न ही किसी समस्या का समाधान करते हैं। आमरासोता पंचायत क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है और वे कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सबसे बड़ी समस्या पंचायत पाड़ा में बिजली की है। ग्रामीणों के मुताबिक वहां ईसीएल की बिजली नहीं है, जिसके लिए वे पहले भी आंदोलन कर चुके हैं।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ईसीएल पंचायत पाड़ा में बिजली देने के लिए तैयार है, लेकिन पंचायत प्रधान ही इसमें बाधा डाल रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रधान पर बिजली को लेकर गलत बयानबाजी करने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रधान सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में पूरी तरह विफल रहे हैं।

वहीं इस मामले में पंचायत प्रधान संजय हेंब्रम ने कहा कि सोमवार को अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद था और मंगलवार से कार्यालय खुलेगा। बिजली की समस्या को लेकर प्रशासन को जानकारी दी गई है और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत बिजली उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों की जो भी मांगें हैं, उस पर काम किया जा रहा है।

Leave a Response