रानीगंज श्री महावीर व्यायाम समिति में फिर एक नया विवाद, सदस्य ने लगाया महावीर अखाड़ा के दौरान दुव्यर्वहार और अपमानजनक आचरण का मुद्दा
रानीगंज: रानीगंज मारवाड़़ी समाज की प्रतिष्ठित संस्था श्री महावीर व्यायाम समिति में एक के बाद एक विवाद उत्पन्न हो रहा है। पहले परमपूज्य अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा में शिलापट में नामकरण को लेकर विवाद, फिर समाज के कुछ लोगो को असामाजिक और असामाजिक प्रवृति कहने का विवाद और अब श्री महावीर व्यायाम समिति के ही एक माननीय सदस्य के साथ दुव्र्यवहार, गाली-गलोज एवं अपमानजनक आवरण करने का मुद्दा उठाया गया है। यानी श्री महावीर व्यायाम समिति में एक के बाद एक विवाद से घिरता ही चला जा रहा है।

हालांकि श्री महावीर व्यायाम समिति के माननीय सदस्य सत्यनारायण अग्रवाल के साथ हुए दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और अपमानजनक मामले में क्या कार्यवायी हुयी है, इस पर कोई तथ्य सामने नहीं आया है। परन्तु 28 अक्टूबर को श्री महावीर व्यायाम समिति के सदस्य सत्यनारायण अग्रवाल ने श्री महावीर व्यायाम समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी समिति के प्रत्येक सदस्यों को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार, गाली-गलौज एवं अपमानजनक आचरण की शिकायत की है। सत्य नारायण अग्रवाल ने श्री महावीर व्यायाम समिति के पदाधिकारियों के समक्ष शिकायत की है कि 26 अक्टूबर रात के लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर रानीगंज शहर के ऐतिहासिक महावीर अखाड़े में शामिल होने के लिए मैं शोभायात्रा में पहुंचा। उसी दौरान संजय कुमार तोदी ने बिना किसी कारण दर्शाएं मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलोज की। मुझे त्रिशुल के साथ फोटो भी खींचवाने नहीं दिया और मुझे अपमानित करते हुए त्रिशुल छीनकर ले गए। उस वक्त मेरे साथ श्री महावीर व्यायाम समिति के अन्य सदस्य प्रदीप झुनझुनवाला और शिवम सरायां भी उपस्थित थे। मेरे साथ घटी घटनाओं के लिए ये दोनो ही प्रत्यक्षदर्शी है। सत्यनारायण अग्रवाल ने आरोप लगाया कि संजय तोदी श्री महावीर व्यायाम समिति के सलाहकार और अखाड़ा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार तोदी उर्फ पिंटू तोदी के भाई है। इसी का सहारा लेकर मेरे साथ अभद्र व्यवहार, गोली-गलोज और अपमानजनक आचरण को अंजाम दिया। किन्तु इसके बाद भी मैं उस रात चुपचाप रहा, क्योंकि 8 साल बाद महावीर अखाड़ा पुनः पुराने रुट से शुरु हो रहा है और किसी भी कारण से मैं विवादों में घिरना नहीं चाहता था। मैंने अपने परिवार की संस्कृति और श्री महावीर व्यायाम समिति के मर्यादा को ध्यान में रखते हुए इस अपमान को सह गया। किन्तु अब मुझे न्याय चाहिए, इसके लिए जो भी कदम श्री महावीर समिति के कार्यकारिणी उठाएगी उसमें मेरा संपूर्ण सहयोग रहेगा। अन्यथा मैं इस अपमान का विकल्प रास्ते के रुप में कानून का दरवाजा खटखटाएंगे। विशेष सूत्रों का कहना है कि रानीगंज में श्री अग्रसेन महाराज जी के नाम से एक व्हाट्सऐप ग्रुप है। जिस ग्रुप में सत्यनारायण अग्रवाल ने कृष्ण कुमार तोदी उर्फ पिंटू तोदी के उस आधिकारिक वीडीओ बयान को डाल दिया था। जिसमें पिंटू तोदी मारवाड़ी समाज के ही कुछ लोगो को असामाजिक तत्व एवं असामाजिक प्रवृति के शब्दों के साथ सम्बोधन किया था। जिसका मारवाड़ी समाज में ही जबरदस्त विरोध हुआ था। यहीं से सत्यनारायण अग्रवाल को निशाना बनाने की शुरुआत हुयी। समाचार प्रकाशित करने से पूर्व संजय तोदी से भी संपर्क करने पर उन्होंने कहा यह सारे आरोप गलत और निराधार है।







