Jamuria में DYFI के शाखा सम्मेलन पर हमला, लाठी-डंडों से सदस्यों पर वार; थाने में FIR दर्ज
Jamuria:-Paschim Bardhaman जिला के Jamuria थाना अंतर्गत Nandi ग्राम में रविवार सुबह 10 बजे DYFI का शाखा सम्मेलन शुरू हुआ था। आरोप है कि सम्मेलन के दौरान BJP के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे और विरोध जताने लगे। इसके बाद उन्होंने लाठी-डंडा लेकर DYFI के सदस्यों पर हमला कर दिया।

इस घटना के बाद DYFI की ओर से Jamuria थाना में लिखित शिकायत दर्ज* कराई गई है। संगठन ने इस हमले की तीखी निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है। DYFI ने साफ कहा है कि हमला और डर दिखाकर युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकार और विरोध की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

इस हमले को लेकर CPM नेता Manoj Dutta ने कहा – DYFI का एक सम्मेलन था, लेकिन बाहर से आए कुछ बदमाशों ने लाठी लेकर हमला किया। हम इस तरह की घटना की निंदा की हैं। RSS द्वारा संचालित BJP सरकार डर गई है। इसलिए वो इस तरह के हमले करवा रही है। हम लोगों को साथ लेकर इस तरह के हमलों का मुकाबला करेंगे।” वही दूसरी तरफ BJP विधायक Bijan Mukherjee ने कहा – “अगर कोई अपनी आपसी मारपीट को राजनीतिक रंग देता है तो वो ठीक नहीं है। दूसरे की बदनामी करके हम खुद अच्छे रहेंगे, ये ठीक नहीं है। मैं उनसे कहूंगा कि समझदार इंसान बनकर Jamuria में Chief Minister Suvendu Adhikari और Prime Minister Narendra Modi की प्रेरणा से जो काम शुरू किया है, उस काम में मदद करें तो अच्छा होगा।







