Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

छठ पूजा को लेकर रानीगंज के प्रसिद्ध बरदही तालाब घाट पर तैयारियां तेज, भाजपा नेताओं, पुलिस प्रशासन, बोरो-2 एवं A.D.D.A अधिकारियों ने किया निरीक्षण

पश्चिम बर्दवान जिले के रानीगंज में महाआस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रानीगंज के प्रसिद्ध बरदही तालाब छठ घाट पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए भाजपा नेताओं के साथ रानीगंज थाना पुलिस प्रशासन, बोरो नंबर 2 के कर्मचारी, A.D.D.A के कर्मचारी एवं स्थानीय लोग निरीक्षण के लिए पहुंचे।


इस दौरान रानीगंज भाजपा मंडल-1 युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं रानीगंज मंडल-1 कोर कमेटी के सदस्य मोनू वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए मोनू वर्मा ने बताया कि आगामी छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस वर्ष रानीगंज में कुल 33 छठ घाट तैयार किए गए हैं, जहां श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इन सभी घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि छठ पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


उन्होंने बताया कि तालाब के जिन हिस्सों में पानी अधिक गहरा है, वहां सुरक्षा के मद्देनजर घेराबंदी और विशेष संकेतक लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके साथ ही घाट पर एक वॉच टावर का भी निर्माण कराया जा रहा है, जहां से छठ पूजा के दौरान पूरे घाट पर निगरानी रखी जा सकेगी. वहीं, इस वर्ष सभी छठ घाटों पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। दूसरी तरफ बोरो नंबर 2 कार्यालय की ओर से घाटों पर पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। कुल मिलाकर रानीगंज में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अब श्रद्धालुओं को छठ महापर्व का बेसब्री से इंतजार है।

Leave a Response