Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Chhath Puja से पहले Raniganj के Bardoi Chhath Ghat का DM ने किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर प्रशासन की कड़ी नजर

Raniganj – Chhath Puja नजदीक है। उससे पहले जिले के सभी Chhath Ghat की सुरक्षा और तैयारी की जांच करने के लिए West Bardhaman District प्रशासन मैदान में उतर गया है। आज Raniganj के प्रसिद्ध Bardoi Chhath Ghat का निरीक्षण किया West Bardhaman के District Magistrate ने।

DM ने बताया कि Chhath Puja के मौके पर जिले के सभी बड़े घाट और तालाबों का प्रशासन की ओर से निरीक्षण किया जा रहा है। खास तौर पर Damodar River, Asansol, Durgapur और Block स्तर के बड़े-बड़े घाट और तालाबों में सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

क्या-क्या इंतजाम किए जा रहे हैं?

DM ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन कड़ी निगरानी कर रहा है। इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं –

  1. सुरक्षा में: हर घाट पर Barricading, Civil Defence Team की तैनाती और अतिरिक्त रोशनी का इंतजाम रहेगा।
  2. बुनियादी ढांचे में: जहां जरूरत है वहां Approach Road की मरम्मत, पीने के पानी की व्यवस्था और शौचालय की व्यवस्था की जा रही है।
  3. विशेष ध्यान: आज Raniganj के सबसे बड़े घाट Bardoi Ghat का निरीक्षण कर Committee के सदस्यों से बात की उन्होंने। Committee की ओर से कुछ अतिरिक्त व्यवस्थाओं की मांग की गई है, जिसे प्रशासन समय पर पूरा कर देगा, ऐसा आश्वासन DM ने दिया।

उन्होंने आगे बताया कि West Bardhaman District में छोटे-बड़े मिलाकर 300 से ज्यादा Chhath Ghat हैं। उनमें से 50 बड़े घाट के तौर पर चिन्हित किए गए हैं। सभी घाटों पर निगरानी रहेगी, लेकिन इन 50 बड़े घाटों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।

Police की ओर से ACP Biman Kumar Mridha ने बताया कि Chhath Puja के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए Police प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

Leave a Response