चलती Train पर फिर पत्थर , Howrah-Purulia Superfast Express की खिड़की का कांच टूटा
Kolkata:- चलती ट्रेन पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। Vande Bharat Express समेत कई ट्रेनों पर पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। अब ताजा मामला Howrah-Purulia Superfast Express का सामने आया है।

मंगलवार शाम करीब Kharagpur Station से महज 2 किलोमीटर पहले अज्ञात लोगों ने हावड़ा जा रही इस Superfast Train को निशाना बनाकर पत्थर फेंका। पत्थर लगने से जोरदार आवाज हुई और ट्रेन के D-8 Coach की एक खिड़की का कांच टूट गया।

यात्रियों के मुताबिक, उस समय कोच में यात्री बैठे हुए थे। अचानक धमाके जैसी आवाज सुनकर सब सहम गए। एक भारी ईंट कोच के अंदर आकर गिरी, जिससे पूरे कोच में दहशत फैल गई।इस घटना से यात्रियों में काफी डर और आक्रोश है। यात्रियों ने कहा कि इस तरह खुलेआम पथराव से उनकी सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।रेलवे की ओर से बताया गया है कि Rail Police (RPF-GRP) ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रेल संपत्ति को इस तरह नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







