Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Asansol में MLA कृष्णेंदु मुखर्जी ने रुकवाया अवैध तरीके से तालाब भराई, कारवाई के निर्देश

आसनसोल :- आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में राधा मोहन मैरिज हॉल के पास एक तालाब को भरने की कोशिश का मामला सामने आते ही विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी तुरंत हरकत में आए। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और तालाब भरने के काम को रुकवा दिया। विधायक ने निर्देश दिया कि तालाब के जिस हिस्से को भरा गया है, उसे फिर से पुरानी स्थिति में लाया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग पिछले कुछ दिनों से तालाब को भर रहे थे। लोगों का कहना है कि यह काफी पुराना तालाब है और इसमें पहले पानी फल की खेती होती थी। तालाब भरने से इलाके में जलभराव की समस्या पैदा होगी और बारिश का पानी घरों में घुस जाएगा। इसी आशंका को लेकर लोगों ने विरोध जताया।

मौके पर पहुंचे विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि किसी को भी तालाब भरने की अनुमति नहीं है। अवैध तरीके से तालाब की भराई की गई है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद का नाम सामने आ रहा है। विधायक ने कहा कि टीएमसी सरकार में ऐसे अवैध काम होते थे, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद इस तरह के गैर-कानूनी कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने भी तालाब भरने का कड़ा विरोध किया और मांग की कि दोषियों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई हो। लोगों का आरोप है कि इस पूरे मामले के पीछे टीएमसी नेता का हाथ है। फिलहाल तालाब भरने का काम रोक दिया गया है और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।

Leave a Response