Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Durgapur में NH-19 पर रॉन्ग साइड में दौड़ रहे वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

दुर्गापुर :- दुर्गापुर में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं ट्रैफिक पुलिस के लिए चिंता का कारण बन गई है। यही वजह है कि पुलिस अब सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए तत्पर दिख रही है। नेशनल हाईवे-19 पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ दुर्गापुर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। आरोप है कि हाईवे के उल्टे रूट पर स्कूली बच्चों से भरी पूलकार चल रही थी, साथ ही बाइक, साइकिल और टोटो भी गलत दिशा में दौड़ रहे थे, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्गापुर ट्रैफिक गार्ड के मेनगेट इलाके में एसीपी ट्रैफिक (3) राजकुमार मालाकार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने रॉन्ग रूट में चल रहे कई बाइक, साइकिल, पूलकार और टोटो को रोका।

अभियान के दौरान नियम तोड़ने पर पुलिस ने कई साइकिलों की हवा निकाल दी और चालकों को कड़ी फटकार लगाई। पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि नेशनल हाईवे पर इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अगर कोई रॉन्ग रूट में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक सूत्रों के अनुसार इस अभियान में पहले ही कई लोगों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए गए हैं और आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Response