Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

Asansol में मिठाई दुकानों में फूड सेफ्टी और एनफोर्समेंट टीम का अभियान, रंग समेत कई सामग्री जब्त

आसनसोल :- त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए फूड सेफ्टी विभाग एक बार फिर एक्टिव हो गया है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए आसनसोल के हीरापुर थाना क्षेत्र के पंजाबी धौड़ा इलाके में एक मिठाई और स्नैक्स की दुकान पर खाद्य विभाग तथा एनफोर्समेंट विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की।

इस दौरान हीरापुर थाने की पुलिस भी मौजूद रही। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दुकान में खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल होने वाले रंग समेत कई सामग्रियों को जब्त किया। इसके साथ ही दुकान में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई और दुकानदार से आवश्यक दस्तावेज भी मांगे गए। अधिकारियों ने दुकानदार को भविष्य में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए कारोबार करने की हिदायत दी।

बताया जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके के खाद्य कारोबारियों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है।

Leave a Response