Follow

Subscribe to notifications

Sponsored

latest posts

Recent Posts

Uncategorized

जगद्दल के पूर्व TMC MLA सोमनाथ श्याम के घर आयकर विभाग की छापेमारी

कोलकाता :- जगद्दल के पूर्व तृणमूल विधायक सोमनाथ श्याम के घर बुधवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की। नैहाटी स्थित उनके आवास पर आयकर अधिकारियों की टीम पहुंची और करीब 2 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया।

सूत्रों के मुताबिक आयकर अधिकारियों ने घर के दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजातों की जांच की। हालांकि आधिकारिक तौर पर विभाग ने अभी तक यह नहीं बताया है कि तलाशी में क्या मिला है। इसी दिन सोमनाथ श्याम के ससुराल वाले घर पर सीआईडी की टीम भी पहुंची थी। जगद्दल स्थित उस मकान की दीवार पर अधिकारियों ने एक नोटिस चिपकाया। बताया जा रहा है कि सोमनाथ श्याम के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं, जिनकी जांच चल रही है और उसी सिलसिले में यह नोटिस दिया गया है। नोटिस किस मामले से जुड़ा है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

इस कार्रवाई पर नैहाटी के बीजेपी विधायक सुमित चट्टोपाध्याय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, निश्चित तौर पर कुछ मिला होगा, तभी आयकर विभाग आया है। उनके खिलाफ कई मामले हैं। जहां तक मैं जानता हूं, वह भ्रष्ट व्यक्ति हैं। भ्रष्टाचार के कारण ही सरकार चली गई। गौरतलब है कि सोमनाथ श्याम के खिलाफ पहले से ही कई आरोपों की जांच चल रही है।

Leave a Response